ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री की राह चंपारण से तय होगी, मोतिहारी में बोले मुकेश सहनी..कोई बोलतई रे...

विधानसभा चुनाव से पहले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मोतिहारी पहुंचे। हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। सभा में बोले- चंपारण और मिथिलांचल से तय होगी मुख्यमंत्री की राह।

Bihar
हनुमान की शरण में सन ऑफ मल्लाह
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी विधानसभा चुनाव से पहले हनुमान जी के शरण में मोतिहारी पहुंचे। जहां मोतिहारी  में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक समारोह में शामिल हुए। मोतिहारी पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुकेश सहनी जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। 


मुकेश सहनी ने इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया। मुकेश सहनी ने बापू की कर्म भूमि चंपारण और मिथिलांचल से ही मुख्यमंत्री की राह आसान होने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन दरभंगा और चंपारण में बुरी तरीके से हारा था लेकिन इस बार चंपारण की ज्यादा  से ज्यादा  सीटों पर वीआईपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।


उन्होंने कहा कि चंपारण और दरभंगा ही मुख्यमंत्री बनाने के राह को आसान करेगा। हम सभी की कोशिश है कि संगठन और मजबूत हो हम अपने अधिकार को लेकर और लड़ाई लड़े इसीलिए लगातार हम लोग जनता के बीच जा रहे हैं।उन्होंने मगही भाषा में भी विरोधियों को चेताते हुए कहा कि "कोई बोलतई  रे "हम सभी मजबूती से जनता के बीच जा रहे हैं जनता से संवाद कर रहे हैं।

मोतिहारी से सोहराब आलम साहिल की रिपोर्ट