ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

गंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षण

नेपाल में GLOF की सूचना के बाद गंडक नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए पश्चिम चंपारण डीएम ने बगहा क्षेत्र के तटबंधों और घाटों का निरीक्षण किया।

बिहार न्यूज
तटबंधों और घाटों का निरीक्षण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

पश्चिम चंपारण: नेपाल में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की सूचना और गंडक नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न तटबंधों और घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों और अभियंताओं से तटबंधों की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और संभावित जल वृद्धि से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तटबंधों की लगातार निगरानी करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।


डीएम ने कहा कि किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। आम लोगों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने तटवर्ती और निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखने तथा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या पैनिक पर ध्यान न दें। नदी के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें और स्थिति से जुड़ी जानकारी के लिए केवल जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।


जिला प्रशासन की ओर से गंडक नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित जल वृद्धि को देखते हुए संबंधित विभागों को पूरी तरह अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।