ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: ट्रेन से कटकर मां की मौत, बेटे ने भी तोड़ा दम ; जिंदगी की जंग लड़ रहा तीन साल का मासूम

BETTIAH : बिहार के बेतिया से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड में चमुआ स्टेशन के पास एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसके

बिहार:  ट्रेन से कटकर मां की मौत, बेटे ने भी तोड़ा दम ; जिंदगी की जंग लड़ रहा तीन साल का मासूम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड में चमुआ स्टेशन के पास एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसके बाद महिला और उसके 5 वर्षीय पुत्र की भी मौत हो गई है। जबकि 3 साल का मासूम जिंदगी से जंग लड़ रहा है। 


दरअसल, महिला पारिवारिक झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों के साथ चमुआ स्टेशन से करीब ढाई सौ मीटर पश्चिम रेल ट्रैक के पास पहुंची। वहां जैसे ही गोरखपुर से नरकटियागंज की तरफ सवारी संख्या 05040 पहुंची, महिला अपने तीनों बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूद पड़ी। जिसके बाद उसकी और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन साल का मासूम की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। । घटना की जानकारी लगते ही गार्ड और पायलट ने ट्रेन को रोक दिया।


वहीं, इस घटना में  रेल पुलिस ने मृत महिला की पहचान श्रीपति देवी (35 वर्ष) के रूप में की है। वह शिकारपुर थाने के चमुआ पंचायत के नुनियवाटोला लंगड़ा गांव की रहने वाली थी। महिला का पति अन्य प्रदेश में कमाने गया हुआ है। घर में सास और ससुर रहते हैं। मृत महिला और जख्मी बच्चों को उसी ट्रेन से नरकटियागंज लाया गया।


इधर, इस मामले को लेकर रेल पुलिस निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर मृत महिला के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए बगहा भेजा गया है। बेतिया में इलाज के दौरान एक जख्मी बच्चे की भी मौत हो गई है। उसका भी अंत्यपरीक्षण कराया जा रहा है।