ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार: नाला सफाई के दौरान शव मिलने से फैली सनसनी, मृतक की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां नाला सफाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के राजडयोरी स्थित मुख्य नाले की है. जहां नाले की सफ

बिहार: नाला सफाई के दौरान शव मिलने से फैली सनसनी, मृतक की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां नाला सफाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के राजडयोरी स्थित मुख्य नाले की है. जहां नाले की सफाई के दौरान एक व्यक्ति की बॉडी मिली है. वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची.


बताया जा रहा है सुबह सुबह नगर निगम द्वारा सर्वोदय विद्यालय के पीछे मुख्य नाले की सफाई का कार्य शुरू किया जा रहा था. लेकिन जैसे ही पोकलेन चालक ने बोकेट को नाला में डालकर कचड़ा खींचने लगा वैसे ही कचड़े के साथ बोकेट में एक व्यक्ति का शव बाहर आ गया. नाले में शव मिलने की सूचना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई. 


घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस भी पहुंची फिर शव को नाले से बाहर निकाला गया. हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि नाले में डूबने से मौत हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच में भेज दिया है और शव की पहचान करने में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता