ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार की नदियों में बाढ़ का गहराया संकट, कई गांवों का संपर्क टूटा

BETTIAH : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. बारिश के कारण पश्चिम चंपारण में पहाड़ी नदी मनियारी, पंडई, हड़बोड़ा और बलोर समेत अन्य नदियां उफान पर

बिहार की नदियों में बाढ़ का गहराया संकट, कई गांवों का संपर्क टूटा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. बारिश के कारण पश्चिम चंपारण में पहाड़ी नदी मनियारी, पंडई, हड़बोड़ा और बलोर समेत अन्य नदियां उफान पर हैं. नदियों का जल स्तर बढ़ने से आसपास के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदियों के कटाव से नरकटियागंज से सिकटा और मैनाटाड़ प्रखंड का संपर्क टूट गया.  


जानकारी के मुताबिक, मनियारी नदी का जल स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इस नदी का पानी हलतलबी सरेही नदी में प्रवेश कर गया है. नदियों में पानी बढ़ने से पोखरिया और भसुरारी गांव के सड़कों पर पानी बहने लगा. इससे नरकटियागंज से सिकटा और मैनाटाड़ प्रखंड का संपर्क टूट गया. नरकटियागंज से लोगों का संपर्क टूटने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.


ग्रामीणों ने बताया कि हलतलबी नदी में मनियारी नदी का पानी प्रवेश के बाद पोखरिया व भसुरारी गांव के बीच सड़क पर करीब दो फीट से उपर पानी बहने लगा. नदियों का पानी बढ़ने से आवागमन बुरी तरफ प्रभावित हो गया है. सिकटा और मैनाटाड़ से नरकटियागंज आने वाले और नरकटियागंज से सिकटा मैनाटाड़ की ओर जाने वाले लोगों को दो फीट पानी पार कर जाने की मजबूरी रही.


इस मामले को लेकर एसडीएम धनंजय कुमार ने बताया कि हालात पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है. अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. पोखरिया व भसुरारी गांव के बीच हलतलबी नाले का पानी सड़क पर बहने की सूचना मिली है. हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है. लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.

टैग्स