ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार : पुलिसवालों को किसी भी हाल में लेना होगा कोरोना का टीका, इंजेक्शन नहीं लेने पर बंद हो जायेगा वेतन

PATNA : देश भर में 1 अप्रैल से कोविड वैक्सीनेशन के फेज 3 की शुरुआत हो चुकी है. इस चरण में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है. बिहार सरकार ने एक बड़ा नि

बिहार : पुलिसवालों को किसी भी हाल में लेना होगा कोरोना का टीका, इंजेक्शन नहीं लेने पर बंद हो जायेगा वेतन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश भर में 1 अप्रैल से कोविड वैक्सीनेशन के फेज 3 की शुरुआत हो चुकी है. इस चरण में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है. बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. सरकार ने सभी जिलों के डीएम और डीईओ को निर्देश जारी किया है कि राज्य के सभी शिक्षकों का भी टीकाकरण किया जायेगा. पुलिसवालों के लिए भी कोरोना का टीका लेना अनिवार्य कर दिया है. ऐसा नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी जाएगी.


बिहार सरकार के आदेश के बाद पश्‍च‍िम चंपारण में सभी पुलिसकर्मियों के लिए कोराेना का टीका लेना अनिवार्य कर दिया गया है. पश्‍च‍िम चंपारण के मेजर जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के आदेश के आलोक में सभी पुलिसवालों को इसकी जानकारी दे दी गई है. अगर इस हफ्ते के अंत तक कोई पुलिसवाला टीका नहीं ले पाया तो उसकी वेतन रोक दी जाएगी. पुलिस लाइन में सभी पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर दी गई है. 


पश्‍च‍िम चंपारण के एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के आदेश के बाद सभी पुलिसकर्मी टीका लेने के लिए पीएचसी में पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि शहरी पीएचसी में अब तक करीब एक हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है. हर रोज औसतन 50 लोगों का टीकाकरण होता है. सरकारी कर्मियों के साथ आम लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है.


गौरतलब हो कि इससे पहले बुधवार को बिहार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने संयुक्त रूप से सभी जिलों के जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर जिले में टीकाकरण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था. शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण का निर्देश दिया गया है.


आपको बता दें कि इंडिया में कोरोना से मरने वालों में सबसे ज्यादा ऐसे लोग शामिल चैनल, जिनकी उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है. इसलिए केंद्र सरकार ने इसी वजह से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को हाई रिस्क ग्रुप में रखा है और 1 अप्रैल से इस एज ग्रुप के सभी लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जायेगा. क्योंकि कोरोना वायरस महामारी का सबसे ज्‍यादा असर 45 साल से ज्‍यादा उम्र वालों पर हो रहा है.


भारत सरकार ने तय किया है कि 1 अप्रैल 2021 से 45 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के सभी नागरिकों को वैक्‍सीन दी जाएगी। कट-ऑफ डेट 1 जनवरी, 1977 है यानी अगर आपका जन्‍म इस तारीख से पहले हुआ है, तो आप टीका लगवा पाएंगे.अभी 45 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों को टीका लग तो रहा है, मगर उन्‍हें ही जिन्‍हें कोई को-मॉर्बिडिटी है.इसके अलावा 60 साल से ऊपर के हर व्‍यक्ति को वैक्‍सीन लग रही है.

टैग्स