ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : 13 साल के भतीजे को बुआ से हुआ प्यार, घर से भागकर दोनों ने रचाई शादी

PATNA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से प्रेम-प्रसंग की एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरसअल एक बुआ ने अपने ही भतीजे से शादी रचा ली है. इन दोनों की शादी क

बिहार : 13 साल के भतीजे को बुआ से हुआ प्यार, घर से भागकर दोनों ने रचाई शादी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से प्रेम-प्रसंग की एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरसअल एक बुआ ने अपने ही भतीजे से शादी रचा ली है. इन दोनों की शादी की चर्चा पूरे इलाके में है. गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. 


मामला पश्चिम चंपारण के बगहा का है. यहां एक युवक ने अपनी मुंहबोली बुआ शादी कर ली. बताया जा रहा है किशोरावस्था में ही दोनों बुआ-भतीजे एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे. बताया जा रहा है कि जब लड़का मात्र 13 साल का था. तभी उसकी बुआ को वो पसंद आ गया था. तब बुआ कि उम्र उससे मात्र एक साल कम थी.


दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और काफी करीब भी थे. लगभग 6 साल तक दोनों सीरियस रिलेशनशिप में रहे. उसके बाद जैसे ही दोनों बालिग हुए, इन्होने तय किया कि वे शादी कर के एक दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में आगे का जीवन व्यतीत करेंगे. बीते दिन लड़की घर से फरार हो गई और वह रामनगर क्षेत्र के वार्ड नं 20 अंतगर्त गोल बाजार में रहने वाले अपने भतीजे आदित्य पटेल के पास पहुंच गई और दोनों ने शादी रचा ली. 


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक लड़की शिवगंज मुहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि लड़की के घरवाले इस रिश्ते के बिलकुल विरोध में थे. वह नहीं चाहते थे कि लड़की की शादी आदित्य से हो लेकिन इसके बावजूद भी जब लड़की घर से भागकर आदित्य के पास पहुँच गई तो उसके घर वालों की एक न चली और अंततः वे भी इस शादी के लिए राजी हो गए. इसके बाद मंगलवार को रामनगर के मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई.