ब्रेकिंग
बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला

पानी के तेज दबाव से पुल और नहर का हिस्सा ध्वस्त, पुजहां-पटजिरवा-बेतिया मार्ग बंद; कई गांवों का संपर्क टूटा

बेतिया के बैरिया में तेज जलप्रवाह के कारण पुजहां-पटजिरवा-बेतिया मुख्य मार्ग पर पुल और नहर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। मार्ग बंद होने से बगही बघम्बरपुर, सिसवा सरैया, तुमकड़िया, सिरिसिया और बलुआ समेत कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

Bihar Flood News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood News: बेतिया के बैरिया में बढ़ते जलस्तर और तेज जलप्रवाह के बीच शुक्रवार को पुजहां-पटजिरवा-बेतिया मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। निमुईया कुंड के समीप छोटेलाल चौक के पास पानी के तेज दबाव से पुल और नहर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। सड़क टूटने के बाद इस मार्ग पर वाहनों के साथ पैदल राहगीरों की आवाजाही भी बंद हो गई है।



ग्रामीणों के अनुसार, गोलाघाट डुमरी के पास चंपारण तटबंध टूटने के बाद इलाके में पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसी तेज धार के कारण निमुईया कुंड के पास पुल और नहर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। मार्ग बंद होने से बगही बघम्बरपुर, सिसवा सरैया, तुमकड़िया, सिरिसिया और बलुआ समेत आसपास के कई गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।



बेतिया और अन्य बाजारों की ओर जाने वाले लोगों को अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। पुल टूटने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रास्ता बंद मिलने पर कई वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा।



ग्रामीणों का कहना है कि पानी का दबाव इसी तरह बढ़ता रहा तो आसपास के अन्य संपर्क मार्ग भी प्रभावित हो सकते हैं। इससे दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन की समस्या और गंभीर होने की आशंका है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता