ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार में कानून को खुली चुनौती… पुलिस हिरासत से भीड़ ने आरोपी को छुड़ाया, वायरल वीडियो के बाद 20 लोगों पर FIR

Bihar News: बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें भीड़ ने पुलिस हिरासत से एक आरोपी को पकड़ने के प्रयास को नाकाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन...

बिहार में कानून को खुली चुनौती… पुलिस हिरासत से भीड़ ने आरोपी को छुड़ाया, वायरल वीडियो के बाद 20 लोगों पर FIR
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कानून को सरेआम चुनौती देते हुए भीड़ ने पुलिस हिरासत से एक आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। मझौलिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहुअरवा गांव में कुछ संदिग्ध लोग एकत्रित हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने रीठा महतो नामक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जिस पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का शक था।


लेकिन जैसे ही पुलिस आरोपी को वाहन में बैठाकर थाना ले जाने लगी, माहौल अचानक बदल गया। देखते ही देखते मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ उग्र हो गई। दर्जनों लोग पुलिस वाहन के चारों ओर जमा हो गए और शोर-शराबा करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।


वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आता है कि किस तरह भीड़ ने पूरी योजना के तहत पुलिस को घेर लिया। कुछ लोग पुलिसकर्मियों को उलझाए रखते हैं, जबकि अन्य लोग आरोपी को वाहन से खींचकर बाहर निकाल लेते हैं। इस दौरान हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस टीम चाहकर भी तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी और आरोपी को भीड़ के बीच से छुड़ाकर फरार कर दिया गया।


घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। यह मामला सिर्फ एक आरोपी के फरार होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत केस दर्ज किया और अब तक करीब 20 लोगों को नामजद किया गया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को देखा जा रहा है और उसमें दिख रहे सभी लोगों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।