ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: बेतिया में दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेतिया जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. मझौलिया थाना क्षेत्र के नानोसती चौक के पास बालू और चीनी से लदे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक चालक का पैर टूट गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.


पुलिस के अनुसार, बालू से लदा ट्रक (BR 01 GE 6072) मोतिहारी से बेतिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान नानोसती चौक के पास सामने से आ रहे चीनी लदे ट्रक (UP 53 ET 8417) से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.


हादसे में बालू लदे ट्रक के चालक गोपालगंज निवासी मुन्ना यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि उनका पैर टूट गया और वह ट्रक के केबिन में ही फंस गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक घायल चालक की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.


दूसरी ओर, चीनी लदे ट्रक का चालक हादसे के बाद मौके का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया गया.


हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया.


मझौलिया थाना पुलिस ने बताया कि फरार चालक की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.