ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीण

Bihar News: बेतिया के रामनगर क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए ने गांव में घुसकर दो बकरियों को मार डाला, जिसके बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के रामनगर क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुदगुदी पंचायत के सेवरही बरवा गांव में शनिवार देर शाम तेंदुए ने गांव में घुसकर दो बकरियों को मार डाला, जिसके बाद लोग पूरी रात भय के साये में रहे।


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी केशव यादव ने अपनी दो बकरियों को घर के बाहर बांध रखा था। इसी दौरान जंगल की ओर से आए तेंदुए ने अचानक हमला कर दोनों बकरियों को अपना शिकार बना लिया। बकरियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से भाग चुका था।


घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर चिउटाहा वन क्षेत्र के रेंजर अमित कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम को तेंदुए के पगचिह्न मिले, जिसके बाद इलाके में उसकी ट्रैकिंग शुरू कर दी गई है।


वन विभाग ने गांव में एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि रात में अकेले बाहर न निकलें और छोटे पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधकर रखें। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इलाके में पहले भी जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी जाती रही हैं और कई बार वे मानव बस्तियों में घुसकर हमला कर चुके हैं।


वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सावधानी बरतकर नुकसान से बचा जा सकता है। सरकार की ओर से समय-समय पर लोगों को जंगली जानवरों के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित भी किया जाता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि बड़े नुकसान की स्थिति में मुआवजा देने का प्रावधान है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता