ब्रेकिंग
सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?

जमीन विवाद में युवक की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, भाई और मां गिरफ्तार

बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या कर शव को श्मशान घाट में जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई और मां को गिरफ्तार कर जले हुए शव के अवशेष बरामद किए हैं।

बिहार न्यूज
हत्या का खुलासा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में आपसी जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर शव को गायब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है तथा श्मशान घाट से जले हुए शव के अवशेष बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार 13 जून की रात करीब 8:30 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि खैरटिया निवासी शैलेश तिवारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मनुआपुल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घर खुला मिला, लेकिन कोई सदस्य मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि शाम से ही परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हैं।


इस संबंध में मृतक की सास के लिखित आवेदन पर मनुआपुल थाना कांड संख्या 103/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मृतक के भाई सोनू तिवारी को मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभार गांव से तथा उसकी मां नंदवानी देवी को छावनी स्थित प्रजापति हॉल्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। 


पूछताछ में सोनू तिवारी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बाइक पर ले जाकर अन्य सहयोगियों के साथ शांति माई श्मशान घाट में जला दिया गया। सोनू तिवारी की निशानदेही पर पुलिस ने श्मशान घाट से शैलेश तिवारी के जले हुए शव के अवशेष बरामद किए। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए और आवश्यक नमूने जब्त किए। पुलिस ने शव ले जाने में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी जमीन का विवाद बताया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स