ब्रेकिंग
DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...

बेतिया में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पर कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही...

बेतिया में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया पंचायत भवन के समीप सोमवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी, फिर सामने से आ रही बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


मृतकों की पहचान लालसरैया वार्ड संख्या नौ निवासी रामप्रवेश सहनी और उनके मौसा किरानी सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ जाने की तैयारी में थे। सोमवार रात की ट्रेन पकड़नी थी, इसलिए यात्रा और अन्य खर्च के लिए रुपए का इंतजाम करने दोनों बखरिया चौक गए थे। वहां गहना गिरवी रखकर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंचायत भवन के पास अचानक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इसी दौरान सड़क किनारे साइकिल से गुजर रहा एक व्यक्ति भी वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।


हादसे के बाद चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग लगातार तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।