ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

क्या यही शराबबंदी है? बिहार में अब घोड़े से शराब की तस्करी, गंडक नदी पार कर यूपी से लाई गई खेप

बेतिया में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां तस्कर ने घोड़े को ‘ट्रांसपोर्ट पार्टनर’ बनाकर यूपी से बिहार शराब पहुंचाई। पुलिस ने 21.78 लीटर विदेशी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

बिहार न्यूज
अब तो घोड़े भी बदनाम हो गए
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH:बाइक, कार, ट्रक या एम्बुलेंस से शराब तस्करी की खबरें तो आम हैं, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग है। एक शातिर तस्कर ने शराब ढोने के लिए घोड़े को ही अपना “ट्रांसपोर्ट पार्टनर”बना लिया। हालांकि, पुलिस की नजरों से यह अनोखा तरीका भी नहीं बच सका। 


पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतन थाना पुलिस ने बन्हौरा रोड पर छापेमारी की। इस दौरान एक लाल-सफेद घोड़े पर लदी विदेशी शराब देखकर पुलिस भी चौंक गई। जांच में पता चला कि तस्कर घोड़े की पीठ पर शराब लादकर तस्करी कर रहा था।


मौके से पुलिस ने 121 पीस (180 एमएल) यानी करीब 21.780 लीटर विदेशी शराब बरामद की। साथ ही इस ‘घोड़ा एक्सप्रेस’ के संचालक, बन्हौरा निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घोड़े के जरिए शराब यूपी से गंडक नदी पार कर बिहार लाई गई थी। फिलहाल नौतन थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अनोखे तस्करी के तरीके को लेकर इलाके में लोग हैरान भी हैं और मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं—“अब तो घोड़े भी बदनाम हो गए!”

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स