ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला

बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पत्रकारों पर कथित हमले के विरोध में भाकपा ने प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। पार्टी ने दोषी मेडिकल छात्रों की गिरफ्तारी और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

बिहार न्यूज
दोषी मेडिकल छात्रों की गिरफ्तारी की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस घटना के विरोध में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पुतला भी फूंका। पार्टी के नेताओं ने दोषी डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।


इस दौरान भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि 17 जून को अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों और मेडिकल छात्रों के बीच विवाद हुआ था। घटना की जानकारी लेने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ पत्रकारों को घंटों बंधक बनाकर रखा गया, उनके मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए गए तथा एक पत्रकार पर ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए।


उन्होंने कहा कि जीएमसीएच में मेडिकल छात्रों की दबंगई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मरीजों के परिजनों और जीविका दीदियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।


भाकपा नेता ने जिले के सिविल सर्जन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर पड़ गया है। उन्होंने बताया कि जीएमसीएच के अलावा योगापट्टी पीएचसी में भी डॉक्टरों और परिजनों के बीच विवाद के मामले सामने आ चुके हैं।


पार्टी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषी छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। भाकपा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकारों और स्थानीय लोगों के समर्थन में जिलेभर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

टैग्स