ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेतिया में देर रात तक कैश गिनने की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में CSP संचालक निकला व्यक्ति

बेतिया के सुप्रिया रोड में बड़ी मात्रा में कैश गिनने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। जांच में घर में मौजूद व्यक्ति CSP संचालक मिला, नकदी के स्रोत और लेनदेन की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
बेतिया में पुलिस की रेड
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड में शनिवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में बड़ी मात्रा में नोट गिनने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, क्विक एक्शन टीम और सदर डीएसपी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।


पुलिस के पहुंचते ही आसपास के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस टीम ने घर में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करते हुए वहां रखे रुपये और देर तक चल रही नकदी गिनने की गतिविधि के संबंध में जानकारी ली।


जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घर में मौजूद व्यक्ति सीएसपी संचालक है और बैंकिंग से जुड़े कार्य करता है। इसके बाद पुलिस ने सीएसपी संचालन, नकदी के स्रोत और लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली। पुलिस टीम ने मौके पर उपलब्ध कागजात और अन्य गतिविधियों की जांच की।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में व्यक्ति के सीएसपी संचालन से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, नकदी की मात्रा, उसके स्रोत और पूरे मामले से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा दस्तावेजों और लेनदेन का सत्यापन किए जाने के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स