ब्रेकिंग
मुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरारमुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरार

Pashchim Champaran News: स्कूल जा रही छात्रा की दर्दनाक हादसे में मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन

BETTIAH: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में दर्दनाक हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के दौरान छात्रा रेलवे ढाला के पास पटरी को पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में

Pashchim Champaran News: स्कूल जा रही छात्रा की दर्दनाक हादसे में मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में दर्दनाक हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के दौरान छात्रा रेलवे ढाला के पास पटरी को पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। घटना नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड के कोइरगावा रेलवे ढाला पास की है।


मृतक छात्रा की पहचान हरसरी गांव निवासी स्व. दुर्गा पांडेय की इकलौती बेटी 15 वर्षीय उजाला कुमारी के रुप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं मृतिका उजाला कुमारी रेलवे ट्रैक के रास्ते स्कूल जा रही थी। जिस रेलवे ट्रैक के रास्ते स्कूल जा रही थी, उसी रेलवे ट्रेक पर ट्रेन आ गईं।


ट्रैक पर ट्रेन को आता देख स्कूली छात्रा दूसरे रेलवे ट्रैक र आ गई, तभी पीछे से आ रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसके क्षत- विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर गांव लेकर पहुंचे।


इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर शिकारपुर थाने की पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया