ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

पप्पू यादव ने पानी पी-पीकर कर कोसा, कहा- सांप के साथ रहकर छछुंदर की रखवाली करना चाहते हैं नीतीश

BETTIAH : आंदोलन के लिए चर्चित चम्पारण के देवराज क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ जनकर गरजें । पप्पू यादव ने यहां के मंच

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BETTIAH : आंदोलन के लिए चर्चित चम्पारण के देवराज क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव  सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ जनकर गरजें । पप्पू यादव ने यहां के मंच से सरकार को चेताते हुए कह दिया कि जब तक सरकार काले कानून को वापस नहीं लेगी तब तक हर चौक-चौराहों पर आंदोलन की अलख जलती रहेगी। वहीं पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर भी हमला बोला। 


रामनगर -लौरिया मुख्य पथ में सबेया पंचायत के हरदिया मोड़ पर बीस जनवरी से लगातार चले आ रहे आंदोलन में पप्पू यादव शामिल हुए।उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होनें  कहा कि चम्पारण की धरती पर मेरा आना आम बात नहीं है। इसी धरती से आंदोलन की शुरुआत होती है। यह क्रांति की भूमि है। इस राष्ट्र विरोधी कानून को केंद्र सरकार को वापस लेना ही होगा। यदि सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तो इस राज्य में हजारों जगह ऐसे धरना-प्रदर्शन होंगे। उन्होनें नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की सरकार सांप के साथ रहकर छछुंदर की रखवाली करना चाहती है।


पप्पू यादव के साथ मंच पर जनाधिकार पार्टी के महासचिव प्रेम यादव, लोकतांत्रिक जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र यादव, युवा जिलाध्यक्ष राम बिहारी, शमीम कमर,मो. शहाबुद्दीन,संविधान बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो. अनवारुल हसन, सचिव अशरफ अली, सबेया मुखिया शकिल अहमद जोगीया मुखिया रेयासत हुसैन, युवा नेता शाजीद हुसैन आदि मौजूद थे। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता