ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

पंचायत का तालिबानी फरमान, नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका की जबरन कराई शादी

SAMSTIPUR : समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना इलाके के हरपुर ऐलोथ वार्ड संख्या 7 में पंचायत का तालिबानी चेहरा सामने आया है. जहां पंचायत ने एक नाबालिग प्रेमी युगल को जबरन शादी करा द

पंचायत का तालिबानी फरमान, नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका की जबरन कराई शादी
Anamika
2 मिनट

SAMSTIPUR : समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना इलाके के हरपुर ऐलोथ वार्ड संख्या 7 में पंचायत का तालिबानी चेहरा सामने आया है. जहां पंचायत ने एक नाबालिग प्रेमी युगल को जबरन शादी करा देने का तालिबानी फरमान सुना दिया.

जब लड़के ने इसका विरोध किया गया तो पंचायत में ही उसकी पिटाई भी की गई. जबरिया शादी कराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि लड़का शादी करने के लिए तैयार नहीं है पर कुछ लोग जबर्दस्ती उसे पकड़ कर लड़की को माला पहनाने को कह रहे हैं. मना करने पर उसकी पिटाई भी की जा रही है. 


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग लड़के को पकड़े हैं और लड़की के हाथ से फूलों की माला लड़के के गले मे पहना दिया गया.बाद में ग्रामीणों की सूचना पर मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को अपने साथ ले गयी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. वहीं परिजनों ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों नाबालिग है. फिर भी प्रेम प्रसंग की बात फैलाकर स्थानीय कुछ लोग सामाजिक दुश्मनी के कारण उनके बच्चों के साथ जबरदस्ती ऐसा कर रहे हैं. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता