ब्रेकिंग
Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क

पंचायत चुनाव में उतर गयीं लालू-राबड़ी की समधन, नामांकन कराने तेजस्वी के बहन-बहनोई भी पहुंचे

DESK : लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की समधन पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने उतरी हैं. बुधवार को जब वे नामांकन करने ब्लॉक ऑफिस पहुंची तो उनके साथ लालू प्रसाद यादव की बेटी औऱ

पंचायत चुनाव में उतर गयीं लालू-राबड़ी की समधन, नामांकन कराने तेजस्वी के बहन-बहनोई भी पहुंचे
First Bihar
3 मिनट

DESK : लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की समधन पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने उतरी हैं. बुधवार को जब वे नामांकन करने ब्लॉक ऑफिस पहुंची तो उनके साथ लालू प्रसाद यादव की बेटी औऱ दामाद भी थे. लालू-राबड़ी की समधन ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी के लिए मैदान में उतरी हैं.


सैफई में लालू यादव के समधन का नामांकन
लालू-राबड़ी की समधन मृदुला यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सैफई में पंचायत सीट से नामांकन किया. मृदुला यादव लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी यादव की सास हैं. मृदुला यादव के नामांकन के दौरान राजलक्ष्मी यादव औऱ उनके पति पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव भी मौजूद थे. समर्थकों की भारी भीड़ के साथ उन्होंने नामांकन दाखिल किया. मृदला यादव मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू हैं. 


पंचायत चुनाव में उतर गयीं लालू-राबड़ी की समधन, नामांकन कराने तेजस्वी के बहन-बहनोई भी पहुंचे


ब्लॉक प्रमुख बनेंगे मृदुला यादव
वैसे लालू यादव की समधन मृदुला यादव दूसरी बार यह चुनाव लड़ने जा रहीं हैं. मृदुला ने सैफई क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 20 से अपना नामांकन दाखिल किया है. इससे पहले मृदुला यादव ने साल 2015 में भी सैफई से पंचायत समिति का चुनाव लड़ा था. इस चुनाव को जीतकर वे बाद में सैफई की ब्लॉक प्रमुख बनीं थीं. इस दफे भी ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए यह चुनाव लड़ रही हैं. सैफई ब्लॉक में 1995 से ही मुलायम सिंह यादव के परिवार का सदस्य ही ब्लॉक प्रमुख बनता रहा है. सबसे पहले मुलायम सिंह के भतीजे स्व. रणवीर सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख बने थे.


पंचायत चुनाव में उतर गयीं लालू-राबड़ी की समधन, नामांकन कराने तेजस्वी के बहन-बहनोई भी पहुंचे


लालू के दामाद भी रह चुके हैं ब्लॉक प्रमुख
सैफई ब्लॉक में लालू यादव के दामाद तेज प्रताप सिंह यादव भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं. बाद में वे मैनपुरी से सांसद चुन लिये गये थे. इसके बाद उनकी मृदुला यादव वहां की ब्लॉक प्रमुख चुन ली गयीं. तेज प्रताप यादव से पहले मुलायम परिवार के ही धर्मेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख थे. वे भी सांसद चुन लिये गये थे.