ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पहले लाठी के बूते बूथ लूटा अब चुनाव का विरोध, सुशील मोदी का RJD पर हमला

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर रस्साकशी जारी है. चुनाव आयुक्त के बयान के बाद बीजेपी खेमा उत्साहित है और यही वजह है कि डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अब आरजेडी के ऊपर ल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर रस्साकशी जारी है. चुनाव आयुक्त के बयान के बाद बीजेपी खेमा उत्साहित है और यही वजह है कि डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अब आरजेडी के ऊपर लगातार हमला बोल रहे हैं. उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर से विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी पर निशाना साधा है.


सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा के चुनाव कब और कैसे होंगे, इसका फैसला चुनाव आयोग को करना है, लेकिन जो लोग वर्चुअल रैली और ईवीएम का विरोध कर रहे थे, वे अब चुनाव की सम्भावना देख कर "छाती पर चढ़ कर" सरकार बनाने की धमकी दे रहे हैं. राजद ने शहाबुद्दीन - सुरेन्द्र यादव जैसे बाहुबलियों को संरक्षण देकर अपराध का राजनीतिकरण किया और लाठी में तेल पिलाकर बूथ लूटे, इसलिए वे फिर अपना असली चेहरा दिखा रहे हैं. आरजेडी को ना तो बिहार के मतदाताओं के विवेक पर भरोसा है, न चुनाव आयोग पर.


डिप्टी सीएम ने बिहार में कोरोना के हालात को लेकर कहा है कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बिहार के अस्पतालों में अब कुल 32,124 बिस्तर हैं, जिनमें 10 हजार से ज्यादा आक्जीजनयुक्त हैं. निजी अस्पतालों को भी इलाज की अनुमति दी गई, लेकिन फीस लेने में मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. रोजाना एक लाख सैंपल की जांच कराने का लक्ष्य भी जल्द हासिल होगा. केंद्र सरकार से दो कोवास-8800 मशीन मांगी गई हैं. इस महामारी से लड़ने के चौतरफा प्रयास और प्रबल राजनीतिक इच्छाशक्ति का फल है कि संक्रमण की दर घटी है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें