ब्रेकिंग
बाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?

RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की रेड, DIG के नेतृत्व में छापेमारी; क्या है मामला?

Bihar News: सिवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के आवास और पैतृक घर पर पुलिस ने जमीन कब्जा और रंगदारी मामले में छापेमारी की है. कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

Bihar News
आरजेडी विधायक पर शिकंजा
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: सीवान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक और पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की है। डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई नवलपुर स्थित विधायक आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित उनके पैतृक घर पर की गई।


जानकारी के अनुसार, ओसामा शहाब पर एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने, उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप है। यह मामला महादेवा थाना में दर्ज है। इसी केस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद से वह अंडरग्राउंड बताए जा रहे हैं।


डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि जमीन कब्जे और रंगदारी से जुड़ा मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी, जिसमें कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दोनों ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है।


डीआईजी ने कहा कि हम वैसे सभी लोगों को सचेत करते हैं, जो लोग दूसरे की जमीन को कब्जा करने का प्रयास करते हैं। सीवान पुलिस की तरफ से सख्त संदेश देना चाहते हैं किसी भी व्यक्ति की जमीन को कब्जा करने की कोशिश न करें, अन्यथा सीवान पुलिस हर तरह से तैयार है। ऐसे लोगों के खिलाफ हर तरीके की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान ओसामा शहाब नहीं मिले हैं। सीवान के भू-माफिया की लिस्ट तैयार है लेकिन उसे किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है। हमलोग उसपर काम कर रहे हैं और धीरे-धीरे सभी जमीन माफिया से सख्ती से निपटने का काम सीवान की पुलिस करेगी। ऐसे लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि वह रंगदारी का रास्ता छोड़ दें।


छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भी पुलिस की तैनाती थी, लेकिन आरजेडी विधायक ओसामा शहाब उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।

रिपोर्ट- फैयाज अली, सीवान

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता