ब्रेकिंग
Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन✦शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया गंदा काम, पटना एम्स के डॉक्टर पर गंभीर आरोप; थाने पहुंचा मामला✦नीतीश सेतु के नामकरण पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल; पूछा- गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर प्रस्तावित पुल का नाम क्यों बदला?✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन✦शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया गंदा काम, पटना एम्स के डॉक्टर पर गंभीर आरोप; थाने पहुंचा मामला✦नीतीश सेतु के नामकरण पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल; पूछा- गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर प्रस्तावित पुल का नाम क्यों बदला?

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने काट डाला नवजात का सिर, मां-बच्चे दोनों की मौत

KHAGARIYA : खगड़िया के महेशखुंट थाना इलाके के एक प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने काट डाला नवजात का सिर, मां-बच्चे दोनों की मौत
Anamika
2 मिनट

KHAGARIYA : खगड़िया के महेशखुंट थाना इलाके के एक प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और अस्पताल पर कार्रवाई करने की मांग  करते हुए एनएच 107 को जाम कर दिया.  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि परबत्ता प्रखंड के महद्दीपुर गांव के रहने वाले अमित कुमार ने अपनी पत्नी संजू देवी को डिलिवरी कराने के लिए टाटा इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पत्नी का ऑपरेशन करना पड़ेगा. परिवार से इजाजत के बाद ऑपरेशन तो किया गया, लेकिन इस दौरान डॉक्टर ने बच्चे का सिर ही काट दिया, जिससे मौके पर ही नवजात की मौत हो गई, वहीं कुछ देर बाद प्रसूता महिला संजू देवी की भी मौत हो गई. 

जच्चा-बच्चा की मौत की खबर जैसे ही परिवारवालों को मिली सभी लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों को आक्रोशित देख अस्पताल के संचालक और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर प्रदर्शन समाप्त कराया. वहीं पीड़ित के आवेदन के बाद क्लिनिक को सील करने के बाद संचालक समेत आधा  दर्जन स्टाफ पर मामला दर्ज कराया गया है.