ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

ओमिक्रॉन को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट पर अलर्ट, विशेष टीम के साथ दो मेडिकल ऑफिसर तैनात

DARBHANGA : करोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दरभंगा हवाई अड्डे में अलर्ट जारी किया गया है. हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. राज्य सरकार ने निर्देश दिया है

ओमिक्रॉन को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट पर अलर्ट, विशेष टीम के साथ दो मेडिकल ऑफिसर तैनात
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : करोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दरभंगा हवाई अड्डे में अलर्ट जारी किया गया है. हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि विदेश से आने वाले लोगों की जांच होगी. संबंधित लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा. एयरपोर्ट पर दो मेडिकल ऑफिसर को विशेष टीम के साथ तैनात किया गया है. वहीं जिले में भी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को भी इस संबंध में कई निर्देश दिए गए हैं.


वहीं एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस एम आलम ने बताया कि राज्य सरकार एवं जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश पर दो मेडिकल टीम का गठन किया गया है. जो दो पालियों में एयरपोर्ट पर तैनात की गई है. जो बाहर से आये हर लोगों की एनटीपीसीआर कर उन्हें बाहर जाने दिया जाता है. अभी तक कोई पॉजिटिव नहीं मिला है.


बाहर से आने वाले यात्रियों ने राज्य सरकार के इस कदम की तारीफ करते हुए कोरोना के रोकथाम के लिए इसे जरूरी बताया. वहीं दरभंगा के पूर्व सांसद सह पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आज़ाद ने कहा मैं अभी दिल्ली से आ रहा हूं. हमने कोविशील्ड के दोनों टीके लगा लिए थे. लेकिन हमने बाहर निकलते ही देखा कि डॉक्टरों की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ जांच में लगी हुई है. इसलिए एक भारतीय होने के नाते हमने भी अपनी जाँच करा ली.


वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर मनीष कुमार ने मोबाइल पर बताया कि कर्नाटक में मिले दो मरीजों के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर हमने दरभंगा एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले लोगों को बिना जाँच कराए जाने से रोकने के लिए सारी व्यवस्था कर दी है, जिसका पालन कराया जा रहा है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता