ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने CM नीतीश से की बात, मदद का दिया भरोसा, सिक्किम सरकार ने की 25 लाख की मदद

PATNA : बिहार में भारी बारिश से तबाही मची हुई है. सूबे के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है. सरकार की ओर से लोगों तक राहत पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. राजधानी म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में भारी बारिश से तबाही मची हुई है. सूबे के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है. सरकार की ओर से लोगों तक राहत पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. राजधानी में हालत सबसे खराब है. पटना के कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को भोजन और पानी की भी दिक्कत हो रही है. ऐसे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की. उन्होंने बिहार में उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात के बारे में जानकारी ली. 

दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने फोन पर बातचीत की है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सीएम नीतीश को हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में इस वक्त ओडिशा सरकार बिहार में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है. नवीन पटनायक ने नीतीश से कहा कि राज्य के लोगों तक मदद पहुंचाने में ओडिशा से भी सहायता की जाएगी. 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने CM नीतीश से की बात, मदद का दिया भरोसा, सिक्किम सरकार ने की 25 लाख की मददसिक्किम सरकार ने बिहार को दी 25 लाख की मदद
आपदा से जूझ रहे बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए सिक्किम सरकार भी आगे आई. सिक्किम गवर्नमेंट की ओर से बिहार को 25 लाख की मदद राशि दी गई. सीएम के सचिव चंचल कुमार को चेक सौंपा गया. सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस गोले ने कहा कि बिहार के लोगों को मदद पहुंचाने के लिए वहां की सरकार तत्पर है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें