ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप

नोट बदली का असर : डाकघरों में एक दिन के अंदर जमा हुए 9 हजार से अधिक दो हजार वाले नोट, दानपेटी से निकलें ...

PATNA : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद 2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश समेत राज्य भर के लोग 2000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में लाइन लग रहे हैं तो वही डा

नोट बदली का असर : डाकघरों में एक दिन के अंदर जमा हुए 9 हजार से अधिक दो हजार वाले नोट, दानपेटी से निकलें ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद 2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश समेत राज्य भर के लोग 2000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में लाइन लग रहे हैं तो वही डाकघरों में भी भिड़ नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक राजधानी पटना में 1 दिन में 2000 मूल्य के 9000 से अधिक नोट जमा किए गए हैं।


दरअसल पटना जीपीओ और उसके अंतर्गत आने वाले 25 उप डाकघरों में पिछले एक दिन में एक करोड़ 21 लाख 70 हजार रुपए मूल्य के कुल 6085 दो हजार के नोट जमा किए गए हैं। ये नोट बचत खातों में जमा किए गए हैं। वही बांकीपुर डाकघर समेत उसके अंतर्गत आने वाले 29 उप डाकघरों में पिछले 1 दिन में 70 लाख रुपए मूल्य के कुल 3500 दो हजार मूल्य के नोट जमा किए गए हैं।


बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर पटना जीपीओ और उसका अंतर्गत आने वाले 39 में से 25 उप डाकघर और पटना सदर के उप डाकघरों में पिछले 1 दिन में एक करोड़ 91 लाख 70 हजार मूल्य के 9585 दो हजार के नोट जमा किए गए हैं। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएम त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार को पटना सहित बिहार के ज्यादातर बैंक शाखाओं में लेन-देन समान्य रहा। इसके बावजूद प्रति शाखा ₹2000 मूल्य के नोटों की औसत संख्या के आधार पर राज्य में 94 करोड़ और पटना जिले में 29 करोड़ रुपए जमा किया गया।


बताते चलें कि डाकघर में 2000 के नोट का ग्राहक हर तरह की लेनदेन में उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, नोट को बचत खाता में जमा कराने के लिए केवाईसी दस्तावेज देना अनिवार्य है। इसके साथ ही महावीर मंदिर के दानपेटी में  बुधवार को 2000 मूल्य के 4 नोट मिले हैं। 2000 के नोट के संबंध में रिजर्व बैंक से जारी नए दिशा निर्देश के बाद यह पहला अवसर था जब दानपेटी को खोला गया और इसमें 4 की संख्या में 2000 के नोट मिले।