ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

हॉस्पिटल के गेट पर कोरोना संदिग्ध मरीज की हुई मौत, 3 घंटे तक एनएमसीएच में पर्ची को लेकर कराया इंतजार

PATNA: बिहार में स्वास्थ्य विभाग कोरोना से मरीजों को बचाने से अधिक लोगों की जान लेने पर तुला है. एक मरीज का पर्ची काटने में तीन घंटा लगा रहा है. ऐसे में पर्ची के इंतजार में एक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में स्वास्थ्य विभाग कोरोना से मरीजों को बचाने से अधिक लोगों की जान लेने पर तुला है. एक मरीज का पर्ची काटने में तीन घंटा लगा रहा है. ऐसे में पर्ची के इंतजार में एक कोरोना मरीज की हॉस्पिटल के गेट पर मौत हो गई. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीमार एक शख्स को लेकर परिजन एनएमसीएच लेकर गए थे, लेकिन भर्ती कराने के बदले स्टाफ ने तीन घंटे तक पर्ची कटाने के नाम पर गेट पर खड़ा रखा. इस दौरान गाड़ी में बैठे मरीज की मौत हो गई.

पटना के किसी हॉस्पिटल ने नहीं लिया भर्ती

परिजनों ने बताया कि वह सुबह मरीज को लेकर पटना में आए थे. पटना के कई हॉस्पिटल का चक्कर लगाया, लेकिन किसी ने भर्ती नहीं लिया, भर्ती से पहले सभी ने कहा कि कोरोना जांच कराकर लाए. जब कोरोना जांच कराने के लिए पहुंचे तो जांच कराने के लिए गए तो कहा गया कि अभी जांच नहीं होगा. तीन दिन बाद जांच रिपोर्ट मिलेगा. किसी तरह से एक डॉक्टर एनएमसीएच रेफर किया. लेकिन एनएमसीएच में पर्ची के नाम पर तीन घंटे तक इंतजार कराया गया. जिससे मरीज की मौत हो गई. मरीज नालंदा के बिहारशरीफ का रहने वाला था.

टैग्स