ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

अब शिक्षकों की रैली से सहमी सरकार, 23 मार्च को गांधी मैदान देने से इनकार

PATNA : नियोजित शिक्षकों के आंदोलन से लगातार सरकार के पसीने छूट रहे हैं. एक तो सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है तो वहीं हड़ताली शिक्षकों के आंदोलन ने सरकार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नियोजित शिक्षकों के आंदोलन से लगातार सरकार के पसीने छूट रहे हैं. एक तो सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है तो  वहीं हड़ताली शिक्षकों के आंदोलन ने सरकार के नाक में दम कर रखा है. नियोजित शिक्षकों ने आगामी 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में रैली बुलाई थी, लेकिन इसके लिए उन्हें गांधी मैदान का आवंटन नहीं किया गया है.


नियोजित शिक्षकों की तरफ से 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में बुलाई गई रैली को रोकने के लिए पटना पुलिस ने बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति को दिशा निर्देश जारी किया है.

शिक्षकों की रैली को प्रशासनिक इजाजत नहीं दिए जाने के पीछे बिहार दिवस के कार्यक्रम के आयोजन को वजह बताया गया है. पटना पुलिस की तरफ से शिक्षक संगठनों को जारी किए गए आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि 23 से लेकर 24 मार्च तक गांधी मैदान में बिहार दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन किया जाना है, लिहाजा किसी भी तरह के रैली जुलूस और धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती,

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें