ब्रेकिंग
बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा

गयाजी में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का मंच धंसा, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बचाया

GAYAJEE: बिहार के गयाजी के बेलागंज में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। सभा के दौरान अचानक मंच धंस गया, जिससे अफरातफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सीएम को सुरक्षित नीचे उतार

बिहार
मंच पर मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: गयाजी के बेलागंज में चुनावी जनसभा के दौरान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंच धंस गया। एक बार नहीं बल्कि दो बार मंच धंसने की वजह से मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंच से नीचे उतार लिया। 


बताया जाता है कि औरंगाबाद के रफीगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जी के बेलागंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आए थे। जहां पहुंचते ही जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 


मंच पर नीतीश कुमार के स्वागत के लिए 20 किलो वजन की माला उन्हें पहनाने के लिए मंच पर लाया गया। जिसे लेकर कई कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गये। वजन बढ़ने के कारण मंच बीच से धंस गया। इसकी आवाज भी सुनाई दिया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला। पहले भीड़ को मंच से उतारा गया फिर सिक्योरिटी ने नीतीश कुमार को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

टैग्स