ब्रेकिंग
दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

नीतीश कुमार के जमीन पर दबंगों का कब्जा, जनता दरबार में पहुंचा मामला

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज साल के पहले सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम कर रहे हैं. नीतीश कुमार बिहार के कोने-कोने से आ रहे फरियादियों की शिकायतें सुन रहे हैं. कोई जमीन पर अव

नीतीश कुमार के जमीन पर दबंगों का कब्जा, जनता दरबार में पहुंचा मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज साल के पहले सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम कर रहे हैं. नीतीश कुमार बिहार के कोने-कोने से आ रहे फरियादियों की शिकायतें सुन रहे हैं. कोई जमीन पर अवैध कब्‍जा की शिकायत कर रहा है तो कोई घर से निकाल देने की. शिकायतें सुनकर कई विभागों को सीएम स्‍वयं फोन लगाकर कार्रवाई का निर्देश देते रहे. अधिकतर मामले जमीन कब्जे को लेकर आ रहे हैं. इसमें धमकी और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. 


लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हंस पड़े. सहरसा से आए एक युवक का आवेदन देखते ही सीएम मुस्‍कुरा उठे. मामला भूमि विवाद का था लेकिन लेकिन फरियादी का नाम पढ़कर सीएम हंस पड़े. उन्‍होंने हंसते हुए कहा कि आपका भी वही नाम है जो मेरा है. उसने कहा जी सर, सीएम ने कहा कि देखिए आज कल नाम भी सब कुमार पर ही रख लेता है. फरियादी जमीन का विवाद लेकर पहुंचा था. इसके बाद सीएम ने युवक की फरियाद सुनी. 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं. मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गृह, पुलिस, कारा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई शिकायतें सुन रहे हैं.

टैग्स