ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

नीतीश कुमार पर फिल्म लॉन्च, अशोक चौधरी हुए भावुक, निशांत बोले- संगठन को मजबूत बनाऊंगा

जेडीयू कार्यालय में नीतीश कुमार के 20 साल पर बनी फिल्म लॉन्च हुई। इस दौरान अशोक चौधरी भावुक हो गए, वहीं निशांत कुमार ने संगठन मजबूत करने की बात कही।

बिहार न्यूज
नीतीश पर एक गीत भी रिलीज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नेता मेरा अभिमान’की लॉन्चिंग हुई। 16 अप्रैल दिन गुरुवार को जेडीयू कार्यालय में इस फिल्म का प्रसारण किया गया। इस मौके पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, अशोक चौधरी सहित कई जेडीयू नेता  मौजूद थे। फिल्म में नीतीश कुमार के दो दशक के कार्यों और उपलब्धियों को दिखाया गया है। इसके साथ ही उन पर आधारित एक गीत भी रिलीज किया गया है।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हुए। फिल्म लॉन्चिंग के बाद जब नीतीश कुमार का जिक्र किया गया, तो अशोक चौधरी भावुक होकर रो पड़े। उस समय उन्हें रोता देख निशांत कुमार उनके कंधे पर हाथ रखते हुए उन्हें ढांढस बढ़ाया। इस दौरान निशांत कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी संगठन को मजबूत करना और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।


अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का फैसला उनका निजी फैसला  है, लेकिन उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की कार्यशैली अलग होती है और नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में बेहतरीन काम किया। वे चाहते थे कि नीतीश कुमार कुछ और वर्षों तक काम करते, ताकि बिहार और अधिक समृद्ध राज्य बन पाता और उनके सपने पूरी तरह साकार हो पाते। उन्होंने यह भी कहा कि सब कुछ इतना अचानक हुआ कि समझने का समय ही नहीं मिला। उनके अनुसार, नीतीश कुमार सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि एक अभिभावक की तरह थे, जिनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।


बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका था जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मीडिया के सामने आए। वे दोपहर पौने एक बजे जेडीयू कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अशोक चौधरी ने विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। वही सीएम सम्राट चौधरी को भी बधाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार को नई दिशा देंगे। जबकि निशांत कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी बड़े भाई है। हमारे पिता और उनका पूरा समर्थन सम्राट चौधरी के साथ है। वे जनता के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करेंगे।