ब्रेकिंग
दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार

नीतीश के गृहजिला में खून की होली.. महिला समेत दो की गोली मारकर हत्या, एक विवाहिता जख्मी

NALANDA : परबलपुर थाना अंतर्गत अलावा गांव में शनिवार को दो पक्षों में खून की होली खेली गई। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। ज

नीतीश के गृहजिला में खून की होली.. महिला समेत दो की गोली मारकर हत्या, एक विवाहिता जख्मी
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : परबलपुर थाना अंतर्गत अलावा गांव में शनिवार को दो पक्षों में खून की होली खेली गई। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। जबकि एक विवाहिता जख्मी हो गई। आपसी विवाद में घटना हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। अधिकारी आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुटें हैं। मृतका अनिल रावत की 50 वर्षीय पत्नी रेणु रेनू देवी और राजेंद्र रावत के 75 वर्षीय पुत्र शिवनंदन रावत हैं। जख्मी भोला रावत की पत्नी आशा देवी विम्स में इलाजरत है। 


परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद फायरिंग होने लगी। 2 महिला समेत तीन लोग फायरिंग की चपेट में आकर जख्मी हो गए। तीनों जख्मी को इलाज के लिए भी विम्स ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आपसी विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है।

टैग्स