ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों को अबतक नहीं मिला विभाग, BJP के मंत्री बोले- मुख्यमंत्री के फैसले का है इंतजार

PATNA : सरकार गठन के बाद नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी खत्म हो गई है. कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों को अब तक उनके विभाग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों को अबतक नहीं  मिला विभाग, BJP के मंत्री बोले- मुख्यमंत्री के फैसले का है इंतजार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सरकार गठन के बाद नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी खत्म हो गई है. कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों को अब तक उनके विभाग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. मुख्यमंत्री ने अब तक अपने कैबिनेट के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं किया है.


कैबिनेट की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय से निकलते वक्त बीजेपी कोटे के मंत्रियों से जब विभाग बंटवारे को लेकर सवाल किया गया तो उनके पास भी कोई सीधा जवाब नहीं था. बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल किए गए मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक विभाग का बंटवारा नहीं हुआ है और यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह विभाग का बंटवारा कब करते हैं.


उधर लगातार सियासी गलियारे में चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी गृह विभाग अपने कोटे के अंदर रखना चाहती है. हालांकि यह बात इस लिहाज से भी और व्यावहारिक लगती है. क्योंकि अब तक के गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है. ऐसे में यह सवाल पूछना भी लाजमी है कि क्या अगर बीजेपी ने ऐसी कोई शर्त रखी है तो नीतीश कुमार इसे सहजता से स्वीकार कर लेंगे.


गृह विभाग को लेकर भेज फंसा है या नहीं इस पर साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना तो जरूरत है कि विभाग बंटवारे को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच अब तक सहमति नहीं बन पाई है और यही वजह है कि मंत्रियों को विभाग मिलने में देरी हो रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें