ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 15 मेडिकल अफसर बर्खास्त, देखें लिस्ट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट में 15 मेडिकल अफसर को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है. ड्यूटी से गायब रहने के कारण सरकार की ओर से यह बड़ा फैसला लिया गया है. 


कैबिनेट की इस बैठक में सारण जिले के मशरख पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी, शेखपुरा सदर अस्पताल मेडिकल अफसर डॉ संतोष कुमार, शेखपुरा जिले के गगरी पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ प्रकाश कुमार सिंह, बेगूसराय जिले के मल्हीपुर पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ प्रेम शंकर, नालंदा जिले के हिलसा पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ विजय कुमार, शेखपुरा जिले के अरियरी पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ अनिल कुमार सिंह, कटिहार जिले के बरारी पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ मनिन्द्र कुमार सिंह और पूर्णिया जिले के भवानीपुर पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ उपेंद्र प्रसाद मंडल को ड्यूटी से गायब रहने के कारण सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है.


इस साल कैबिनेट की इस आखिरी बैठक में दरभंगा जिले के बिरौल पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ नीलेश कुमार, सारण जिले के मशरख अतिरिक्त पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ प्रभाष कुमार, सुपौल जिले के किशुनपुर खखई पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ इंद्रदेव सिंह, सारण जिले के कोरैया पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ मोहम्मद तौफीक अहमद, सुपौल जिले के सरायगढ़ पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ महेश प्रसाद पासवान, सरन जिले के गंगोई पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ मोहम्मद अमानुल्लाह अंसारी और छपरा सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉ जयनारायण प्रसाद को भी ड्यूटी से लगातार गायब रहने के कारण बर्खास्त क्र दिया गया है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें