ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नीतीश आज जाएंगे दरभंगा, अल्पसंख्यक कल्याण की कई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा जाएंगे मुख्यमंत्री दरभंगा के चंदनपट्टी स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम नीती

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा जाएंगे मुख्यमंत्री दरभंगा के चंदनपट्टी स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम नीतीश यहां एक साथ कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की लगभग 79 करोड की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 


नीतीश कुमार दरभंगा में जिन योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं उनमें प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत मानू पॉलिटेक्निक में 3.13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल का शुभारंभ में शामिल है। बिहार राज्य वक्फ विकास योजना के तहत 9 करोड़ से ज्यादा की लागत से मल्टी पर्पस हॉल, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत असराहा में 56 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले 560 बेड वाले आवासीय विद्यालय और बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बिरौल में 100 बेड के अल्पसंख्यक छात्रावास का शिलान्यास शामिल है। 


इन योजनाओं की शुरुआत के साथ है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित स्टॉल और प्रदर्शनी भी लगाई गई है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जल जीवन हरियाली अभियान से जुड़े स्टॉल का सीएम नीतीश खुद निरीक्षण भी करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें