ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

पटना के विधायक नितिन नबीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी बधाई

पटना के बांकीपुर विधायक नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम की घोषणा हुई। बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने उन्हें बधाई दी।

bihar
45 साल बाद 45 साल का बॉस
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बांकीपुर विधायक नितिन नबीन आज बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का ऐलान किया गया। जिसके बाद देशभर से लोग नितिन नबीन को बधाई मोबाईल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बधाई दे रहे हैं। वही दिल्ली में भी उन्हें बधाई और शुभकामना देने के लिए नेताओं की भारी भीड़ देखी गयी। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी नितिन नबीन से दिल्ली में मुलाकात कर बधाई दी। 


इससे पहले उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 14 दिसंबर को बनाया गया था। 19 जनवरी को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए इकलौता नामांकन किया और अगले ही दिन वे निर्विरोध पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष बन गए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दी। 


नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और सशक्त विस्तार प्राप्त होगा, ऐसा पूर्ण विश्वास है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करे।