ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू ज्वाइन कर लिया है। HAM के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने उन्हें बधाई देते हुए राजद पर निशाना साधा और कहा कि निशांत राजद के गुंडों को शांत करेंगे।

Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने आज आधिकारिक तौर पर Janata Dal (United) (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली। निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से भी इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अब Hindustani Awam Morcha के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता Shyam Sundar Sharan ने भी निशांत कुमार को जेडीयू ज्वाइन करने पर बधाई दी है।


श्याम सुन्दर शरण ने अपने बयान में न केवल निशांत कुमार का स्वागत किया, बल्कि इशारों-इशारों में Rashtriya Janata Dal (राजद) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री बिहार की सियासत में एक नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।


उन्होंने कहा, “निशांत कुमार राजद के गुंडों को शांत करेंगे। वे किसी चारा चोर या अलकतरा चोर के बेटे नहीं हैं और न ही वे भ्रष्टाचार के किसी मामले में आरोपी रहे हैं। उन्हें उम्र का घोटाला करके विधायक नहीं बनाया गया है। 50 साल की उम्र में भी उन्होंने एक मिसाल कायम की है कि इतने ताकतवर पिता के बेटे होने के बावजूद उन्होंने हमेशा सादगी और आध्यात्मिक जीवन को प्राथमिकता दी है।”


श्याम सुन्दर शरण ने आगे कहा कि निशांत कुमार का जीवन अब तक राजनीति से दूर और सादगी भरा रहा है। वे हमेशा आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों से जुड़े रहे हैं, जिसके कारण उनकी छवि एक शांत और सरल व्यक्तित्व के रूप में बनी है। उन्होंने कहा कि अब जब निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है तो उनसे लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि निशांत कुमार सिर्फ नीतीश कुमार की ही नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा के महान नेताओं Ram Manohar Lohia और Karpoori Thakur की विरासत को भी आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उनके अनुसार, निशांत कुमार को एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त है और आने वाले समय में वे बिहार के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले करीब दो दशकों में बिहार में विकास की जो मिसाल पेश की है, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के नेताओं पर है। ऐसे में निशांत कुमार की एंट्री से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और विकास के कामों को और तेज गति मिलेगी।अंत में उन्होंने कहा कि हम सभी निशांत कुमार का राजनीति में स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे बिहार की जनता के हित में काम करते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।