ब्रेकिंग
Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई : पूर्णिया में 35 हजार घुस लेते हुए गिरफ्तार हुआ राजस्व कर्मचारी

PURNEA : भ्रष्टाचार पर रोकथाम को लेकर सरकार काफी सतर्क है। यही वजह है कि निगरानी विभाग को जब भी कहीं से घूसखोरी या फिर भ्रष्टाचार की सूचना मिलती है तो तो उस पर तुरंत संज्ञान लेते ह

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई : पूर्णिया में 35 हजार घुस लेते हुए गिरफ्तार हुआ राजस्व कर्मचारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNEA : भ्रष्टाचार पर रोकथाम को लेकर सरकार काफी सतर्क है। यही वजह है कि निगरानी विभाग को जब भी कहीं से घूसखोरी या फिर भ्रष्टाचार की सूचना मिलती है तो तो उस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के पूर्णिया से जुड़ा हुआ है। जहां निगरानी विभाग द्वारा राजस्व कर्मचारी घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर अंचल कार्यालय में करत राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। राजस्व कर्मचारी पर निगरानी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। निगरानी विभाग में इनको 35 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।


वहीं, इसको लेकर बताया जा रहा है कि, राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता द्वारा जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए मो० मुख्तार आलम के 35 हजार रुपए घुस की मांग की गई थी। जिसके बाद उनके द्वारा 4 जनवरी को निगरानी विभाग के पास शिकायत दर्ज कराया गया था। यह परिवादी पूर्णिया के बेगमपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। 


इधर, इसको लेकर निगरानी विभाग का कहना है परिवादी के शिकायत के बाद इसका सत्यापन कराया गया और सत्यापन के दौरान यह सही पाया गया।  निगरानी विभाग को यह जानकारी मिली की राजस्व कर्मचारी द्वारा  मो० मुख्तार आलम से 35 हजार रुपए की मांग की गई है।  जिसके बाद इसको लेकर  अनुसंधानकर्त्ता जीतेश पाण्डेय (पुलिस उपाधीक्षक) के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अवधेश कुमार गुप्ता  को गिरफ्तार किया गया। 


 राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को पंचायत राज भवन परोरा के कार्यालय कक्ष से 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत इसे न्यायालय में उपस्थापित किया जायेगा ।