ब्रेकिंग
Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद

निगरानी की छापेमारी, रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार हुए नालंदा में बिजली विभाग के JE, ठेकेदार से मांगे थे रुपए

NALANDA : बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार काफी सतर्क है। इसको लेकर निगरानी विभाग द्वारा जगह - जगह पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार से ना

निगरानी की छापेमारी, रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार हुए नालंदा में बिजली विभाग के JE, ठेकेदार से मांगे थे रुपए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार काफी सतर्क है। इसको लेकर निगरानी विभाग द्वारा जगह - जगह पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार से नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रहा है। यहां निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक जेई को रंगे हाथ घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, पटना निवासी दीपक कुमार जो ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्हें एलटी लाइन एक्सटेंशन करवाना था। इसी को लेकर नूरसराय के करण बिगहा गांव  में पोल गाड़ने का आवेदन दिया था। जिसके एबज में बिहार शरीफ विद्युत कार्यालय से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर वसीम अख्तर ने दीपक कुमार से  12000 की राशि की मांग किया गया। जिसकी शिकायत ग्रामीण दीपक कुमार द्वारा निगरानी विभाग में कराई गई। इसके उपरांत आज जैसे ही कंप्लेनर के द्वारा जेई को 12 हजार रुपए दिए गए। तभी विद्युत प्रमंडल कार्यालय बिहार शरीफ से वसीम अख्तर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।


इसके बाद निगरानी विभाग की टीम अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेई को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई। निगरानी विभाग के इस रेड का नेतृत्व डीएसपी खुर्शीद आलम कर रहे थे। जबकि उनके साथ इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, डी एल श्रीवास्तव, धर्मवीर कुमार सहित निगरानी की पुलिस बल मौजूद रही। नागरानी विभाग की टीम ने जेई को घूस के रूप में दिए गए कुल 12 हजार रुपए जप्त कर लिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता