ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नाइट कर्फ्यू में बार बालाओं का अश्लील डांस, रातभर नाचती रही लड़कियां

NALANDA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने 6 सितंबर तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लेकिन इसके बावजूद भी सरकार के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ताजा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

NALANDA :  बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने 6 सितंबर तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लेकिन इसके बावजूद भी सरकार के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है. जहां लॉकडाउन के बीच नाइट कर्फ्यू के दौरान गणेश चतुर्थी पर आयोजित कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई.




मामला नालंदा जिले के नगरी कतरीसराय थाना इलाके की है. जहां पटोरीया गांव में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर फूहड़ नाच का आयोजन किया. इस नाच प्रोग्राम में बार बालाएं रातभर अश्लील गानों पर डांस करती रहीं. बिहार सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन और जमावड़े पर रोक लगाई गई है. लेकिन इसके बवजूद भी लॉकडाउन के बीच कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नाइट कर्फ्यू के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया.


डांस प्रोग्राम में अश्लील गानों पर थिरकतीं बार बालाओं का वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो है. जिले के व्हाट्सएप्प ग्रुप में तेजी से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. बता दने कि इससे पहले भी भागन विगहा थाना क्षेत्र के बोकना गांव में शराब माफियाओं ने भी बार बालाओं को नचाया था. जिसके बाद मीडिया में खबर चलने के बाद एफआईआर तो कर दिया गया लेकिन उनलोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.



सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद नालंदा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. नगरी कतरीसराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि वह इस मामले में 10 लोगों पर एफ आई आर दर्ज कार्रवाई कर रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें