ब्रेकिंग
बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग

पटना पहुंचने का सफर अब होगा आसान, नया बाईपास और रिंग रोड दिलाएगा ट्रैफिक जाम से राहत

गोपालगंज से पटना और दानापुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही गोपालगंज से दानापुर के बीच एक नया बाईपास रोड बनकर तैयार होगा।

road
road
© AI
User1
2 मिनट

गोपालगंज से पटना और दानापुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। गोपालगंज और दानापुर के बीच जल्द ही एक नया बाईपास सड़क बनकर तैयार हो जाएगा। इस आउटर रिंग रोड के बन जाने से यात्रियों को शहर के जाम में फंसने की परेशानी से राहत मिलेगी। यह बाईपास तुरकाहां के एनएच-531 से दानापुर के एनएच-27 तक जाएगा, जिसमें मांझागढ़, देवापुर और कबिलासपुर जैसे इलाके भी जुड़ेंगे। इससे गोपालगंज शहर में लगातार लगने वाले जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।


30.75 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा थावे लिंक पथ

थावे मंदिर के लिंक पथ और आंतरिक मार्ग के लिए 30.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से थावे मंदिर तक श्रद्धालुओं का आवागमन आसान हो जाएगा। इस परियोजना में समुचित जल निकासी, सीवरेज और कार पार्किंग जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी, जिससे गोपालगंज पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


131 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मीरगंज बाइपास

मीरगंज शहर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए 131.32 करोड़ रुपये की लागत से 3.18 किलोमीटर लंबा बाइपास बनाया जाएगा। यह बाइपास एनएच-531 से शुरू होकर मीरगंज-भागीपट्टी-समौर सड़क से जुड़ेगा। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि थावे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी जाम से मुक्ति मिलेगी।


बाढ़ से बचाव के लिए छरकियों का चौड़ीकरण

सारण तटबंध के विभिन्न हिस्सों में ऊंचीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 351.51 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना से गोपालगंज और आसपास के इलाकों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी.


विजयपुर-देवरिया संपर्क पथ बनेगा

कटेया औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए विजयपुर से बैरिया तक 5.75 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 90.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से हथुआ अनुमंडल के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।