ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को मारी गोली, किशनगंज बॉर्डर पर तनाव

KISHANGANJ : भारत के खिलाफ नेपाल का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. नेपाल पुलिस ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाते हुए एक भारतीय युवक को गोली मार दी है. पिछले दिनों सीतामढ़ी में एक भार

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

KISHANGANJ : भारत के खिलाफ नेपाल का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. नेपाल पुलिस ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाते हुए एक भारतीय युवक को गोली मार दी है. पिछले दिनों सीतामढ़ी में एक भारतीय को नेपाली पुलिस ने गोली मारी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. अब कुछ ऐसा ही मामला किशनगंज स्थित बॉर्डर पर हुआ है.


भारत और नेपाल के संबंधों में पिछले दिनों खटास बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. किशनगंज जिले से जो ताजा खबर आ रही है. उसके मुताबिक टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर स्थित भारत नेपाल बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीयों पर फायरिंग किया है. जिसमें एक युवक को गोली लग गई है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि भारत नेपाल सीमा पर पहले की तरह है. तीन युवक खेत की तरफ गए थे और इसी दौरान नेपाली पुलिस ने फायरिंग कर दी.


ग्रामीणों के मुताबिक नेपाली पुलिस के गोली से घायल हुए 25 साल के जितेंद्र कुमार सिंह और उनके दो साथी अंकित कुमार सिंह और गुलशन कुमार सिंह घायल हुए हैं. शनिवार की रात लगभग 7:30 बजे अपने मवेशी को तलाशने बॉर्डर के इलाक़े में गए थे और खेत में मवेशी तलाशते अवस्थी नेपाल पुलिस की तरफ से अचानक फायरिंग कर दी. जितेंद्र कुमार सिंह को नेपाल पुलिस की गोली लगी जिसके बाद उसके साथ ही उठाकर अस्पताल ले गए. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और 12 वीं बटालियन के एसएसबी फतेहपुर सेक्शन को दी है घटना के बाद से बॉर्डर पर तनाव का माहौल है.


एसएसबी 12 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र चौधरी ने नेपाल पुलिस की तरफ से गोली चलाने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि नेपाल पुलिस की फायरिंग में युवक जितेंद्र कुमार सिंह के कंधे में गोली लगी है और उसका इलाज टेढ़ागाछ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा  था हालांकि बाद में उसकी खराब स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें