ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

दबाव के बाद नेपाल ने भारतीय नागरिक को छोड़ा, बिहार बॉर्डर पर फायरिंग के दौरान लिया था हिरासत में

PATNA: नेपाल ने भारतीय नागरिक को छोड़ दिया है. कल सीतामढ़ी के बॉर्डर पर फायरिंग के दौरान नेपाल के जवानों ने हिरासत में लिया था. राम लगन राय को छोड़ने के लिए बॉर्डर पर सैकड़ों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नेपाल ने भारतीय नागरिक को छोड़ दिया है. कल सीतामढ़ी के बॉर्डर पर फायरिंग के दौरान नेपाल के जवानों ने हिरासत में लिया था. राम लगन राय को छोड़ने के लिए बॉर्डर पर सैकड़ों ग्रामीण रिहा करने की मांग कर रहे थे. इसको लेकर एसएसबी ने भी दबाव बनाया हुआ था. जिसके बाद नेपाल के जवानों ने आज सुबह रिहा कर दिया है. 

दबाव के बाद नेपाल ने भारतीय नागरिक को छोड़ा, बिहार बॉर्डर पर फायरिंग के दौरान लिया था हिरासत में


शव के साथ प्रदर्शन कर रहे थे सैकड़ों ग्रामीण

जानकीनगर लालबंदी भारत-नेपाल बॉर्डर नेपाली जवानों की फायरिंग में कल एक शख्स की मौत हो गई और दो घायल हो गए थे. मृतक विकेश यादव के शव को इंडो-बॉर्डर पर रखकर ग्रामीण कल से ही रिहाई की मांग कर रहे थे. सैकड़ों ग्रामीण लगन यादव को छोड़ने और गोली चलाने वाले पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

दबाव के बाद नेपाल ने भारतीय नागरिक को छोड़ा, बिहार बॉर्डर पर फायरिंग के दौरान लिया था हिरासत में


बिहार के 6 जिलों के बॉर्डर पर पेट्रोलिंग तेज

सीतामढ़ी से सटे गुआबातरी तक सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है. लॉकडाउन को लेकर पहले से ही सीमा सील, लेकिन तनाव के बाद लोगों का आना जाना भी बंद हो गया है. पश्चिम चंपारण के बेतिया एसएसबी जवान भी चौकस हो गए है. लगातार पेट्रोलिंग हो रही है. मधुबनी के अराहा, लगड़ी, लदनिया, मरनैया, फुलकाहा और पिपराही में एसएसबी जवानों की गश्ती तेज हो गई है. अररिया जिले से फुलकाहा, घूरना,बसमतिया इलाकों में भी पेट्रोलिंग हो रही है. किशनगंज  बॉर्डर से आवागमन बंद है. कुछ दिन पहले यहां पर झड़प हुई थी. इसे अलावे सुपौल लॉकडाउन के दौरान से ही सीमा सील है.