ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

नेपाल के तराई में हो रही बारिश, बिहार के बगहा में मचा रही तबाही

BAGAHA: नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है. उसका असर बिहार के बगहा में तबाही के रूप में दिख रहा है. गंडक का जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है. कई

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BAGAHA: नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है. उसका असर बिहार के बगहा में तबाही के रूप में दिख रहा है. गंडक का जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है. कई जगहों पर तेज कटाव हो रहा है. दियारा के ठकराहा प्रखंड के धूमनगर में कटाव तेज़ हो गया है. बताया जा रहा है कि खेती की जमीन के साथ कई घर और पेड़ पौधे नदी में विलीन हो चुके है. यूपी बिहार सीमा पर एपी तटबंध पर लगातार गंडक का दबाव और कटाव से बड़ा ख़तरा नजर आ रहा है. 

लोग कर रहे पलायन

जल संसाधन विभाग की ओर से अब तक कोई भी बचाव राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है. गंडक नदी के कटाव से लोग डरे हुए है. ग्रामीणों का ऊंचे स्थानों और यूपी की ओर पलायन जारी है. नदी की धारा यूपी स्थित अमवा खास तटबंध के पटरी पर बह रही है. जलधारा में तीव्र बैकरोलिंग हो रही है. बचाव कार्य बेअसर साबित हो रहा है. धूमनगर के कृषि योग्य जमीन और दर्जनों घरों को अपने आगोश में ले चुका है और अब नदी का सीधा दबाव अमवा खास तटबंध पर पड़ रहा है।

यूपी के लोग भी परेशान

अमवा खास बांध के प्वाइंट 7 किमी से 8.50 किमी के बीच नदी की धारा करीब 90 डिग्री पर हो गई है. गंडक की प्रचंड तेवर एक-एक करके अमवा खास तटबंध के सुरक्षा के लिए बनाए गये यूपी सीमा स्थित ठोकर नदी में विलिन हो रहा है. तटबंध के नदी के जद में आने की संभावना को देखते हुए तटबंध के पास यूपी स्थित लक्ष्मीपुर गांव के लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता