ब्रेकिंग
बिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्ष

Nawada road accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; मातम का माहौल

नवादा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें गोविंदपुर प्रखंड के डाक बाबा बरेव रोड के पास एक नाबालिग की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Nawada road accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Nawada road accident : नवादा में एक सड़क हादसे में एक नाबालिक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गोविंदपुर प्रखंड के डाक बाबा बरेव रोड के पास हुई। जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक के पास खड़े दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बनिया बीघा गांव निवासी मनोज चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार के रूप में हुई है। 


वहीं, घायल युवक उपेंद्र चौधरी का पुत्र विकास कुमार है। दोनों चचेरे भाई थे। घायल के परिजन राजबल्लम कुमार ने बताया कि दोनों भाई अपनी बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम कर आगजनी की। 


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। घायलों को नवादा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में सनोज कुमार की मौत हो गई। विकास कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे पावापुरी स्थित मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।


घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सनोज डाक बाबा के पास पूजा करने गया था और वहीं यह हादसा हुआ। घटना के बाद गोविंदपुर के अपर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार के द्वारा बताया गया कि लगभग आधा घंटा तक स्थानीय लोगों ने रोड पर बैठ गए थे।कुछ लोग आगजनी किया था तुरंत आगजनी भी हटा दिया गया।परिवार के लोगों के द्वारा अज्ञात गाड़ी से धक्का मारने की बात कही गई है। आगे की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।