ब्रेकिंग
राजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलानखान सर ने दी जान से मारने की धमकी... पटना पुलिस के पास पहुंची युवती, बोली-मैं उसके राज जानती हूंराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलानखान सर ने दी जान से मारने की धमकी... पटना पुलिस के पास पहुंची युवती, बोली-मैं उसके राज जानती हूं

अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने की जमकर तोड़फोड़; पुलिस हिरासत में कई लोग

Bihar News: नवादा के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। भीड़ ने अस्पताल के कई हिस्सों और उपकरणों को नुकसान पहुंचाया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लापरवाही का आरोप लगाते हुए भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना रविवार देर शाम नवादा नगर थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक स्थित मेट्रो हॉस्पिटल की है।



ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत

जानकारी के मुताबिक, नेमदारगंज थाना क्षेत्र के मनका गांव निवासी लाल जी चौहान की 40 वर्षीय पत्नी गीता देवी को इलाज के लिए मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह करीब 7 बजे उनकी बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। महिला के पति लाल जी चौहान का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद गीता देवी की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिसके चलते शाम करीब 5 बजे महिला की मौत हो गई।



मौत की खबर पर अस्पताल पहुंचे ग्रामीण

महिला की मौत की सूचना मिलते ही गांव से बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। उस समय नगर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद थी और मृतका का इन्क्वेस्ट तैयार कर रही थी। इसी दौरान अचानक भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।



आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के ओपीडी, डॉक्टर चैंबर, ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे रूम और वार्ड समेत कई हिस्सों में तोड़फोड़ की। अस्पताल में लगे शीशे, पंखे, एसी और अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।



पुलिस ने संभाला मोर्चा

हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस और पुलिस लाइन से SWAT टीम मौके पर पहुंची। नगर सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा और नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया।



पुलिस ने मौके से उपद्रव कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। पुलिस टीम फिलहाल मौके पर कैंप कर रही है।



सदर एसडीपीओ-01 अभिषेक कुमार ने बताया कि मेट्रो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर इन्क्वेस्ट की कार्रवाई कर रही थी, तभी मृतका के गांव से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और हंगामा व तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता