ब्रेकिंग
दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?

Bihar News: बिहार के ककोलत झरने ने दिखाया रौद्र रूप, अचानक आ गया सैलाब; पर्यटकों के लिए किया गया बैन

Bihar News: नवादा के प्रसिद्ध ककोलत झरने में झारखंड की भारी बारिश के कारण पानी की मात्रा बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटकों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा में प्रसिद्ध ककोलत झरने का रौद्र और भयावह रूप सामने आया है। झारखंड में हुई लगातार भारी बारिश के कारण झरने में पानी की मात्रा अचानक इतनी बढ़ गई कि बड़ा इलाका जलमग्न हो गया है। ककोलत झरना बिहार का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है लेकिन इस झरने का विकराल स्वरूप देख हर कोई हैरान है।


झरने से पानी इतनी तेज़ी से गिर रहा है कि उसकी आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भयभीत हो गए हैं। पानी की तेज धारा से झरने के सीढ़ियों की रेलिंग टूटकर बह गई है और पानी इतना तेज़ बह रहा है कि कुछ हिस्सों में पानी ऊपर की ओर भी उछल रहा है। झरने के इस रौद्र रूप के कारण सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और अन्य लोगों के आने-जाने पर फिलहाल पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है ताकि कोई अनहोनी न हो।


वन विभाग की टीम लगातार ककोलत क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। स्थानीय लोगों ने झरने की आपदा का वीडियो भी बनाया है, जिसमें पानी की ताकत साफ दिख रही है। हालांकि, अभी तक किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं मिली है। बारिश के मौसम में ककोलत झरना इतना विकराल रूप धारण कर लेता है कि पर्यटकों के लिए वहां आना जाना बंद कर दिया जाता है। भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने से इलाके में व्यापक सतर्कता बरती जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें