ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोग हुए बेहोश, एक महिला की मौत, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

NAWADA : बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दम घुटने के कारण एक ही परिवार के 5 लोग बेहोश हो गए और एक ही मौत हो गई है। यह घटना जिले के गोविंदपुर थ

दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोग हुए बेहोश, एक महिला की मौत, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA  :  बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दम घुटने के कारण एक ही परिवार के 5 लोग बेहोश हो गए और एक ही मौत हो गई है। यह घटना जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डूंगरी गांव का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डूंगरी गांव में दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोग बेहोश हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक महिला कमला देवी की मौत हो गई। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि, परिवार के सुधा राजवंशी की मौत हो गई थी। जिसका शव जला कर सभी लोग घर वापस लौटे थे और सभी लोग एक ही कमरे में सो गए। सुबह काफी लेट हो जाने के बाद लोग कमरे से बाहर नहीं निकले तो आसपास के गांव के लोग घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। 


इसके बादग्रामीणों के द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। जहां देखा गया कि, सभी पांचों लोग बेहोश है। तभी आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वही 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि, ये लोग 2 दिनों से खाना नहीं खाए थे और एक ही कमरे में सभी लोग सोए हुए थे ,जिसके बाद दम घुटने से सभी की ऐसी हालत हुई है। फिलहाल ऑक्सीजन लगाया गया है और सभी का इलाज चल रहा है