ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बहू की हत्या मामले में जेल में बंद सास की मौत, सुगर की मरीज थी 61 वर्षीया धनमा देवी

NAWADA: बहू की हत्या के मामले में नवादा मंडल कारा में बंद सास 61 वर्षीया धनमा देवी की मौत हो गयी है। वो सुगर की पेशेंट थी। सुगर लेवल बढ़ने से उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी और जिसे

बहू की हत्या मामले में जेल में बंद सास की मौत, सुगर की मरीज थी 61 वर्षीया धनमा देवी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बहू की हत्या के मामले में नवादा मंडल कारा में बंद सास 61 वर्षीया धनमा देवी की मौत हो गयी है। वो सुगर की पेशेंट थी। सुगर लेवल बढ़ने से उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी और जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


नवादा मंडल कारा की विचारधीन महिला बंदी की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान रजौली के किशुन प्रसाद यादव की 61 वर्षीय पत्नी धनमा देवी के रूप में हुई है। जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि महिला बंदी को गंभीर सुगर की बीमारी थी और आज उसकी तबीयत जेल में ही बिगड़ने लगी। 


उसकी स्थिति को देखते हुए शुरुआती दौर में उसका इलाज जेल में डॉक्टरों के द्वारा किया गया। लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तब बेहतर इलाज के लिए जेल के डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद महिला बंदी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 2024 को महिला बंदी अपनी बहू की हत्या के आरोप में जेल आई थी। फिलहाल इस घटना के बाद महिला बंदी के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया है। 

टैग्स