ब्रेकिंग
इंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ ! पथ प्रमंडल मोतिहारी के 'कार्यपालक अभियंता' से लेकर AE -JE कटघरे में , 20 करोड़ का टेंडर...रात में ढलाई और दिन में दरारें, खबर के बाद काम रोका गया बिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदलाइंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ ! पथ प्रमंडल मोतिहारी के 'कार्यपालक अभियंता' से लेकर AE -JE कटघरे में , 20 करोड़ का टेंडर...रात में ढलाई और दिन में दरारें, खबर के बाद काम रोका गया बिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला

नवादा में लापता युवक की हत्या से सनसनी, शव मिलने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Bihar Crime News: नवादा में लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुराने विवाद को लेकर कई युवकों पर शक जताया...

नवादा में लापता युवक की हत्या से सनसनी, शव मिलने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले में एक युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कई दिनों से लापता चल रहे युवक का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 


मृतक की पहचान नवादा नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ला निवासी संजय यादव के 20 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस 13 मई से घर से लापता था। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजन लगातार पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला।


इधर युवक का शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद प्रिंस की जान बचाई जा सकती थी।


परिजनों ने बताया कि प्रिंस का कुछ युवकों के साथ ई-रिक्शा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले में परिवार ने पहले ही कुछ लोगों पर शक जताया था। परिवार का आरोप है कि जिन युवकों के नाम पुलिस को बताए गए थे, उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। अब शव मिलने के बाद परिजन उन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।


सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


इस मामले को लेकर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध लोगों की भूमिका सामने आई है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।